Asian Games Day 2 Results Medal Tally Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन यानी 21 सितंबर को भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश कर रहे हैं। पहले दिन पदक खाता खुलने के बाद भारतीय दल की नजरें दूसरे दिन भी ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने पर हैं।
Asian Games Live: श्रीहरि नहीं जीत पाए पदक
तैराकी में पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में भारत के श्रीहरि नटराज कोई पदक नहीं जीत सके। वह 10 खिलाड़ियों के फाइनल में 25:52 सेकंड के समय के साथ आखिरी स्थान पर रहे।
Asian Games Live: बैडमिंटन में भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया
बैडमिंटन पुरुष टीम इवेंट में भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हरा दिया। लक्ष्य सेन ने अयमान जमान को सीधे गेम में 21-4, 21-12 से हराकर भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी। लक्ष्य ने यह मुकाबला 24 मिनट में अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में आयुष शेट्टी ने गौरब सिंघा को 21-4, 21-13 से हरा दिया। फिर तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत ने अल अमीन जुमार को 21-15, 21-9 से शिकस्त दी।
Asian Games Live: बैडमिंटन में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की 1-0 से बढ़त
लक्ष्य सेन ने अयमान जमान को सीधे गेम में 21-4, 21-12 से हराकर भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी। लक्ष्य ने यह मुकाबला 24 मिनट में अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में आयुष शेट्टी का सामना गौरब सिंघा से हो रहा है। आयुष ने पहला गेम 21-4 से जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है।
Asian Games Live: सुचिका तरियाल फाइनल में क्यों नहीं पहुंच सकीं?
सुचिका तरियाल ने एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीता, लेकिन उनके फाइनल में पहुंचने की कहानी थोड़ी अलग है। भारतीय MMA खिलाड़ी सेमीफाइनल में तेओ हुई हून से हार गई थीं। हालांकि, वह इस फैसले से संतुष्ट नहीं थीं। इसके बाद भारतीय MMA महासंघ ने मुकाबले के नतीजे को चुनौती दी। दोबारा समीक्षा के बाद मुकाबले को ड्रॉ घोषित किया गया। इसके बाद विजेता तय करने के लिए MMA के नियमों का सहारा लिया गया।
नियम के मुताबिक बराबरी की स्थिति में वजन के आधार पर फैसला किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में सुचिका का वजन तेओ से अधिक पाया गया। इसी वजह से बराबरी टूट गई और जीत तेओ के नाम कर दी गई। इस तरह सुचिका फाइनल में पहुंचने से चूक गईं और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस मामले में आधिकारिक विरोध दर्ज कराया गया, जिसके लिए 1,000 डॉलर की फीस जमा की गई। यह फीस महासंघ और निखिल कुंदर ने दी। इसके बाद मुकाबले के फैसले की दोबारा समीक्षा की गई। पूरा मामला यहां क्लिक कर पढ़ें
Asian Games Live: हॉकी में भारतीय महिला टीम की लगातार दूसरी बड़ी जीत
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार शुरुआत जारी रखते हुए इंडोनेशिया को करारी शिकस्त दी। दीपिका, नवनीत कौर और रुतुजा ने हैट्रिक लगाई। भारत ने दो मैचों में अब तक कुल 36 गोल दाग दिए हैं। भारतीय टीम का अगला मुकाबला बुधवार, 23 सितंबर को थाईलैंड से होगा।
Asian Games Live: शूटिंग में दो और पदक
भारत ने शूटिंग में दो और पदक जीत लिए हैं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, हिमांशु ढिल्लन ने रजत पदक जीता। स्पर्धा में रुद्रांक्ष 230.9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, हिमांशु ने 252.4 अंक हासिल किए। चीन के शेन लिहाओ ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शेन ने 254.2 पॉइंट हासिल किए। इस एशियाड में भारत ने शूटिंग में अब तक पांच पदक जीत लिए हैं,। रुद्रांक्ष और हिमांशु ने इससे पहले भारत को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी रजत दिलाया था। इनके तीसरे साथी पार्थ थे। वहीं, भारत महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भी रजत जीत चुका है। इसके अलावा इलावेनिल वलारिवान ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत जीता था। शूटिंग में गोल्ड का इंतजार जारी है। भारत भी अभी तक एक भी स्वर्ण नहीं जीत पाया है। ओवरऑल भारत के छह पदक हो चुके हैं। शूटिंग के अलावा भारत को सुचिका तरियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कांस्य दिलाया।
