रेलवे में नई भर्ती: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के 3477 पदों पर 8 अक्तूबर से आवेदन, कब तक भर सकेंगे फॉर्म?

Applications for 3,477 RRB NTPC

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्तूबर 2026 को शुरू की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत स्नातक स्तर के 3477 संभावित पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी 6 नवंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। 
 

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) ग्रेजुएट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए CEN No. 06/2026 का सांकेतिक विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत सभी रेलवे भर्ती बोर्ड के अंतर्गत कुल 3477 संभावित पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

किन पदों पर होगी भर्ती?

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के तहत स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में विभिन्न गैर-तकनीकी पद शामिल हैं। इन पदों का वेतन स्तर लेवल-5 और लेवल-6 होगा। पदवार रिक्तियों और शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी विस्तृत भर्ती अधिसूचना में दी जाएगी।

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड
परीक्षा का नामआरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2026
विज्ञापन संख्याCEN No. 06/2026
कुल संभावित पद3477
पदनॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट)
वेतन स्तरलेवल-5 और लेवल-6
श्रेणीरेलवे भर्ती
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *